Computer Software:- Basic Knowledge

 साॅफ्टवेयर:-

प्रोग्रामिंग भाषा में लिखे गए निर्देशों अर्थात् प्रोग्रामो की वह  श्रंखला हैं जो कंप्यूटर सिस्टम के कार्यों को नियंत्रित कर विभाजित हार्डवेयर के बीच समन्वय स्थापित करता है इसे प्रोग्राम का समूह भी कहते हैं।
यह मुख्यत: दो प्रकार मैं विभाजित है।

 सिस्टम सॉफ्टवेयर यह प्रोग्राम कंप्यूटर को चलाने से नियंत्रित करने ,उसके विभिन्न भागों की देखभाल करने तथा उसकी सभी क्षमताओं का अच्छे से उपयोग करने के लिए लिखे जाते हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो यूजर एवं कंप्यूटर के बीच एक माध्यम की भांति कार्य करता है, विंडोज, एंड्रॉयड ,iOS, लाइनेक्स आदि इसके उदाहरण हैं।

भाषा अनुवादक यह ऐसे प्रोग्राम है जो विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं में लिखे गए प्रोग्रामों का अनुवाद कंप्यूटर के मशीनी भाषा में करते हैं। यह मुख्यतः तीन श्रेणियों में बांटे गए हैं।
असेंबलर यह प्रोग्राम असेंबली भाषा में लिखे गए प्रोग्राम का अनुवाद मशीनी भाषा में करता है।

कंपाइलर उच्च स्तरीय भाषा में लिखे गए सोर्स प्रोग्राम का अनुवाद मशीनी भाषा में करता है।
इंटरप्रेटर यह उच्च स्तरीय भाषा में लिखें सोर्स प्रोग्राम का अनुवाद मशीनी भाषा में करता है परंतु यह एक बार में केवल 1 लाइन का अनुवाद करता है।
Application software एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर उन प्रोग्राम को कहा जाता है जो हमारे वास्तविक कार्य कराने के लिए लिखे जाते हैं।
          
                   ‌‌‌‌‌‌‌‌‌      प्रोग्रामिंग भाषाएं
 कंप्यूटर के लिए विशेष प्रकार की भाषाओं में प्रोग्राम लिखे जाते हैं। इन भाषाओं को प्रोग्रामिंग भाषाएं कहते हैं। इन भाषाओं की अपनी एक अलग व्याकरण होती है। प्रोग्रामिंग भाषा को दो प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है।

निम्न स्तरीय भाषाएं   निम्न स्तरीय भाषाएं कंप्यूटर की आंतरिक कार्य प्रणाली के अनुसार बनाई जाती है। उदाहरण-मशीनी भाषाएं, असेंबली भाषाएं।

उच्च स्तरीय भाषाएं यह भाषाएं कंप्यूटर की आंतरिक कार्य प्रणाली पर आधारित नहीं होती हैं । इन भाषाओं में अंग्रेजी के कुछ चुने हुए शब्द और साधारण गणित में प्रयोग किए जाने वाले चिन्हों का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण-फोरटाॅन, पास्कल आदि। 

कंप्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो डाटा तथा निर्देशों को इनपुट के रूप में ग्रहण कर उनका विश्लेषण करता है तथा आवश्यक परिणामों को निश्चित प्रारूप में आउटपुट के रूप में निरगत करता है।डाटा को तीव्र गति से प्रोसेस संग्रह अथवा प्रदर्शित करता है। कंप्यूटर को "संगणक" भी कहा जाता है
कंप्यूटर का विकास की दिशा में प्रथम प्रयास चार्ल्स बैबेज ने किया ।इसलिए उन्हें कंप्यूटर का जनक कहा जाता है।

Computer Knowledge Team

Computer Knowledge Team is an E-learning company. it's started on 08-01-2021. The computer Knowledge team's aim is to provide Knowledge anytime anywhere. This website has knowledge-based event Courses, video Lectures & doubt sessions, etc. This website helps students to gain computer-based knowledge. This website has already conducted 7+ events successfully and provides E-certificates to the participants.

Post a Comment

Previous Post Next Post